गिरडीह, मार्च 28 -- गिरिडीह। गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र के सेंट्रलपीट में रामनवमी पर शुक्रवार शाम को अखाड़ा खेल का प्रदर्शन किया गया। गिरिडीह कोलियरी के जीएम गिरीश कुमार राठौर, पीओ जी एस मीणा, बीडीओ गणेश रजक ने सेंट्रलपीट से झांकी को गिरिडीह के लिए रवाना किया। सेंट्रलपीट पहुंचने पर सभी अतिथियों को मंच पर कमेटी के अमित यादव, रंजीत यादव, दिलीप रजक सहित अन्य ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान जीएम गिरीश राठौर ने ग्रामीणों के साथ लाठी खेल का प्रदर्शन किया। रामनवमी पर यहां काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...