कानपुर, दिसम्बर 25 -- कानपुर। मेट्रो ट्रेनों में गुरुवार को उत्सव सा नजारा दिखा। सेंटाक्लॉज ने मेट्रो में न सिर्फ यात्रियों संग सफर किया बल्कि बच्चों समेत सभी यात्रियों को टॉफियां भी बांटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान 'मां तुझे सलाम' संस्था के सहयोग से नि:शुल्क मेट्रो जॉय राइड और 'सैंटा इन मेट्रो' थीम पर चित्रकला गतिविधि का भी आयोजन किया गया। बड़ा चौराहा मेट्रो स्टेशन को विशेष रूप से सजाया गया था। क्रिसमस ट्री, स्नोमैन और सैंटा से सजे सेल्फी प्वाइंट को यात्रियों ने खूब सराहा और उत्साह के साथ सेल्फी लीं। पीआरओ के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बैंड परफॉर्मेंस, संगीत संध्या और रंगोली जैसी विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...