सेंटर फॉर एक्सीलेंस के वेटिंग हॉल में जमा रहता दूषित पानी
पूर्णिया, जून 9 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा स्थित बिहार के दूसरे सेंटर फॉर एक्सीलेंस के वेटिंग हॉल में दूषित पानी के जमाव से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के मुख्य पोर्टिको के ऊपर से लगातार गिर रहे गंदे पानी के बावजूद अस्पताल प्रबंधन अब तक समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा पाया है। जानकारी के अनुसार, तीन वर्ष पूर्व कालाजार से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों की जांच एवं उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में बिहार का दूसरा सेंटर फॉर एक्सीलेंस स्थापित किया गया था। राज्य में इस तरह का एक और केंद्र केवल छपरा में संचालित है। यहां कोसी-सीमांचल सहित उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आने वाले मरीजों की उन्नत जांच की जाती है तथा कालाजार की गंभीरता का पता लगाने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.