पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पूरनपुर। मोहनपुर धान क्रय केंद्र पर धान न तौले जाने से क्षुब्ध किसान नेता धान भरा ट्राला लेकर मंडी आ गए। यहां गेट पर वाहन लगाकर आवाजाही अवरुद्ध कर दी और धान में आग लगाने की चेतावनी दी। सूचना पर एसडीएम ने किसान नेता से वार्ता कर धान तौले जाने का आश्वासन देकर मनाया। मोहनपुर गांव में तीसरे चरण में धान क्रय केंद्र खोला गया था। सेंटर खुलने के दिन ही यहां पर धान आया था। पर अरोप है कि उसे तौला नहीं गया था। यहीं किसान नेता बलजिंदर सिंह का भी धान था। यहां अब तक खरीद न होने की शिकायत डीएम से की गई। पर समस्या का निदान नहीं हुआ। क्षुब्ध किसान नेता ने अपना भरा हुआ ट्राला मंडी गेट पर लगा कर इसमें आग लगाने की धमकी दी। इससे अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर एसडीएम एपी सिंह मौके पर पहुंचे और किसान बलजिंदर सिंह से बात कर तौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.