कुशीनगर, फरवरी 20 -- कुशीनगर। कसया विकास खंड के बरवा फार्म स्थित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो यूनिट में एयरोफोनिक विधि से उन्नत किस्म के आलू उत्पादन का ट्रायल शुरू हो गया है। पहले चरण में एक हजार आलू के पौधे एयरोफोनिक (बिना मिट्टी के ) लगाए गए हैं। इनमें पानी, तापमान व अन्य पोषण के जरूरी आवश्यकतायें मशीनों व मोटर से नियंत्रित हैं। माना जा रहा है कि अगले वर्ष फरवरी या मार्च तक ट्रायल की प्रक्रिया हर परीक्षण पूरी लेगी और उसके बाद उन्नतशील आलू के बीज वितरण के लिए तैयार हो जाएंगे। बरवा फार्म में करोड़ों की लागत से सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस फॉर पोटैटो यूनिट की स्थापना उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ महीने पहले की थी। केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र शिमला ने यहां इस यूनिट की स्थापना की है। वहीं के वैज्ञानिकों की देखरेख में इसका ट्रायल चल रहा है। यहां हवा में ...