प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज में पहली बार नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीडिया स्टडीज में सहायक प्रोफेसर (असिस्टेंट प्रोफेसर) के दो पदों पर भर्ती के लिए बीतें दिनों साक्षात्कार आयोजित किए जा चुके हैं। अब जल्द ही चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा करते हुए परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज में अब तक नियमित शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई थी, जिससे विभाग का संचालन मुख्यतः अतिथि शिक्षकों के भरोसे चलता रहा। ऐसे में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति से न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी, बल्कि शोध और प्रशिक्षण के नए अवसर भी विकसित होंगे। इसी के साथ इविवि के अन्य विभागों में भी शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) ...