सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स कोखराज में डीएम ने किया पौधरोपण
कौशाम्बी, जुलाई 27 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्रूट्स' कोखराज में फलदार पौधे का रोपण कर केंद्र में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। यहां पर कुल 2,265 पौधों का रोपण किया जाना है। इसे लेकर संबंधित को पौधों की उपलब्धता के बाबत निर्देशित किया गया। डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि फरवरी माह तक उच्च गुणवत्ता के पौधे विक्रय के लिए तैयार करा दिए जाएं ताकि कृषकों को समय से पौधे उपलब्ध हो सकें। उन्होंने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को शीघ्र पूर्ण रूप से संचालित करते हुए कृषकों को अत्याधुनिक बागवानी तकनीकों का नियमित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल 2,265 फलदार पौधों का रोपण किया जाना है, जिसमें आम की 22 उन्नत किस्मों एवं अमरूद की 10 उन्नत किस्मों के मातृवृक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.