उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाइस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिसके तय 122 सेंटरों पर सीटिंग प्लान के तहत परीक्षार्थियों के रोल नंबर व नाम की पर्चियां मेज व कुर्सी पर चिपकाई जानी शुरू हो गई। प्रत्येक सेंटर पर यह काम सोमवार को पूरा दिन चला। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा शुरुआत के एक दिन शेष हैं। ऐसे में पूरी तैयारी पुख्ता की जा रही हैं। डीआइओएस ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर रोल नंबर व नाम के अनुसार जिस परीक्षार्थी को जहां बैठना है। वहां उसके नाम व रोल नंबर की पर्ची चिपकाई जा रही हैं। लगभग सेंटरों के परीक्षा कक्षों में यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा परीक्षार्थियों के रोल नंबर, कक्ष क्रमांक आदि की जानकारी सेंटर पर ही दीवारों पर भी चस्पा की जा रही हैं।

ह...