सेंटजोंस कॉलेज में योगासन करके मनाया योग दिवस
आगरा, जून 22 -- सेंटजोंस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग थीम पर उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा कॉलेज के एनसीसी आर्मी विंग कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। प्रो. विनी जैन ने योग के महत्व और उसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. दिनेश लाल, प्रिंस, दिनेश कुमार, अमृता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यह भी पढ़ें- इक्फाई विश्वविद्यालय में योग दिवस का आयोजन यह भी पढ़ें- प्रधान महालेखाकार का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.