बहराइच, फरवरी 27 -- मोतीपुर । कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग डीएफओ अपूर्वा दीक्षित के निर्देश पर धर्मापुर रेंजर दीपक मिश्रा के नेतृत्व में वन व एसएसबी की संयुक्त टीम ने होली पर्व को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील वन इलाके में विशेष सतर्कता बरती। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान अवैध कटान, शिकार अथवा अन्य गतिविधियों की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह संयुक्त गश्त की गई। संयुक्त अभियान में एसएसबी बीओपी धर्मापुर के कमांडर अरविंद कुमार, एसआई रामसुख यादव, वन दारोगा संजय मिश्रा एवं वन रक्षक राम आशीष पाल गश्त में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...