इटावा औरैया, मई 22 -- चकरनगर। चंबल सेंचुरी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को चम्बल नदी में कछुओं के बच्चों को छोड़ा। नदी के किनारे बालू मे कछुआ अपने अंडे रखते है। कोई एक जगह इनके नेस्ट नही होते है दूर दूर अलग अलग जगह पर होते है। सेंचुरी विभाग चंबल नदी के किनारो पर सर्च करवाता है उसके बाद जितने नेस्ट मिलते है सभी को एक जगह रखवाकर एक हेचरी तैयार करते है। सेंचुरी कर्मी समय समय पर रखवाली के उद्देश्य से पेट्रोलिंग करते है l इस वर्ष कुल 13 नेस्ट थे जिसमे 6 नेस्ट खुल गए है करीब 6 नेस्टो मे 137 बच्चे ढोर प्रजाति के थे उन्हें सेंचुरी दरोगा रोहित यादव ने शुक्रवार को चंबल नदी के बहते पानी मे छुड़वाया है। यह भी पढ़ें- पानी की किल्लत से मैदानी भागों में विचरण कर रहे जंगली जानवर यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश

हिंदी ...