बोकारो, जून 2 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से पेटरवार प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को पारसी जितकारिया पूर्व सांसद सालखन मुर्मू का 74 वां जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के द्वारा बताए गए आदिवासी समाज को बचाने हेतु चार मुख्य बिंदुओं को लागू कराने के लिए शपथ लिया गया। मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के द्वारा आदिवासी समाज के लिए जितना कार्य किया गया है उतना किसी भी आदिवासी नेताओं ने नहीं किया है। यह भी पढ़ें- चास के बरूआटांड में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू का मना जन्मदिन कार्यक्रम में सेंगेल सरना धर्म मांडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू, सेंगेल ओ...