औरैया, जनवरी 8 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव बम्होरी निवासी 40 वर्षीय छोटे बाल्मीकि का शव एक हफ्ते बाद गुरुवार को सेंगुर नदी किनारे अनंतपुर गांव के पास मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव बम्होरी निवासी छोटे बाल्मीकि बीते गुरुवार को मवेशी चराने के लिए सेंगर नदी किनारे गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास खेतों और नदी किनारे काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में नदी किनारे उसके कपड़े मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई थी। मामले की सूचना पर पुलिस और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने लगातार तीन दिनों तक सेंगर नदी में कई किलोमीटर क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नदी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.