रांची, मार्च 6 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने 'शॉप ऑफ यू' नामक एआई-आधारित एप्लीकेशन लांच किया है। यह ऐप आभूषण खरीदने के अनुभव को अधिक आसान, व्यक्तिगत और आधुनिक बनाएगा। इस एप्लीकेशन की मदद से ग्राहक अपने चेहरे के आकार, त्वचा की बनावट और व्यक्तिगत स्टाइल के अनुसार आभूषण चुन सकेंगे। इस अवसर पर चुनिंदा आभूषणों पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की गई है, जिससे ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...