सिमडेगा, अक्टूबर 29 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोकबहार पास्टोरेट के संयुक्त तत्वावाधान में वयस्क मुण्डा बपतिस्मा दिवस का आयोजन किया गया। जीईएल चर्च जोकबहार मण्ड़ली में 175 वर्षीय जुबली समारोह धूमधाम से मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में पुर्व विशप पादरी याकूब सोरेंग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी, पेरिश चेयरमैन पादरी जेम्स जोजो, पेरिश सचिव माइकल पुर्ति, रावेल लकड़ा उपस्थित थे। पादरी याकूब सोरेंग ने अपने संबोधन में कहा कि सृष्टि के प्रति ईश्वर का मूल स्वभाव प्रेम है। अपने व्यक्तित्व और अपने मानव जीवन के प्रत्येक कार्य में यीशु मसीह को उस प्रेम का साकार रूप माना जाता है। उन्होंने मुंडाओ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1845 में जर्मन मिशनरी कोलकाता से रांची पहुंचे और ईसाई धर्म के शुरुआत की। जर्मन ...