हरिद्वार, अगस्त 18 -- निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के कण-कण में विद्यमान हैं। श्री दक्षिण काली मंदिर में विश्व कल्याण के लिए आयोजित विशेष शिव साधना के दौरान श्रद्धालुओं को शिव महिमा से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि भगवान शिव की माया अपरंपार है, जिसे सामान्य मनुष्य पूरी तरह नहीं समझ सकता। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि जिस व्यक्ति पर भगवान शिव की कृपा हो जाती है, उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भगवान शिव को प्रसन्न करना कठिन नहीं है। प्रतिदिन ओम नमः शिवाय' मंत्र का जाप करने और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने मात्र से उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Sawan Shiv Puja Niyam: शिवलिंग पर जल चढ़ाने के ये 5 तरीके, जो हर शिव भक्त को जानना चाहिए उन्ह...