दरभंगा, सितम्बर 3 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। लनामिवि के पीजी संस्कृत विभाग एवं डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 'ज्योतिषशास्त्र में पंचांग विचार' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन पीजी संस्कृत विभाग के सभागार में विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकान्त झा की अध्यक्षता में किया गया। इसमें बीएचयू के धर्मागम विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. राम जीवन मिश्र मुख्य वक्ता, मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. पुनीता झा उद्घाटनकर्ता, सीएमबी कॉलेज, घोघरडीहा, मधुबनी के प्रधानाचार्य प्रो. जीवानन्द झा विशिष्ट वक्ता, विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरएन चौरसिया बीज वक्ता, डॉ. मोना शर्मा स्वागतकर्ता, डॉ. ममता स्नेही धन्यवादकर्ता व जिग्नेश कुमार संचालनकर्ता के साथ ही विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. शिखर वासिनी, फाउंडेशन के सचिव मुकेश कुमार झा आदि ने भी वि...