देहरादून, अगस्त 11 -- डोईवाला में हुए सृष्टि कंडारी दहेज हत्या मामले में कोर्ट ने आरोपी सास की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। प्रभारी सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र कौशिका की अदालत ने यह फैसला दिया। सृष्टि की मां सीमा कंडारी ने बीते 29 जुलाई को डोईवाला थाने में बेटी की दहेज हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। सहायक अध्यापिका सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में सौरभ खत्री के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। ससुर की बीमारी और मृत्यु का दोष भी सृष्टि पर मढ़ते हुए उसे मनहूस कहा जाता था। इसी प्रताड़ना से तंग आकर 29 जुलाई को उसने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से ठीक पहले सृष्टि ने अपनी मां को छह मिनट का एक व्हाट्सएप वीडियो भेजा था। इसमें उसने अपनी सास, पति और ननद पर छह...