लखनऊ, नवम्बर 18 -- बीकेटी के सृष्टि उपकेंद्र से बुधवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे आनंद आइज, गड़ेरियनपुरवा, प्रभु एन्क्लेव सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। न्यू कैंपस उपकेंद्र से सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे नौवाखेड़ा गांव, नवीकोट नंदना, विजयपुर, गोहनकलां, तिवारीपुर, कमला नगर सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। जानकीपुरम सेक्टर-छह उपकेंद्र के अंतर्गत सेक्टर-दो, तीन, चार, पांच, छह व सात में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। साढ़ामऊ उपकेंद्र सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.