किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, एक संवाददाता। किशनगंज शहर के बैथल मिशन स्कूल की छात्रा सृष्टि आर्या (पिता बिनोद कुमार, निवासी रामपुर, अरबारी) ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के प्रतिष्ठित नीट सुपर 50 प्रोग्राम में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की निदेशन ए़ कविता जुलियाना ने इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 21 दिसंबर को पटना में आयोजित परीक्षा के बाद सृष्टि का चयन उनकी मेधा के आधार पर हुआ है। अब सृष्टि को पटना में रहकर निशुल्क आवासीय कोचिंग, विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन और फ्री स्टडी मटेरियल जैसी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा। सृष्टि की सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। सृष्टि की सफलता स्कूल के लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने यह मुकाम हासिल...