गढ़वा, अप्रैल 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सृजन साहित्यिक मंच गढ़वा की ओर से गुरुवार को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कुमार विपुल के स्थानांतरण के पर सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल में किया गया। एसीजेएम कुमार विपुल का स्थानांतरण गढ़वा से हजारीबाग हो गया है। मौके पर मंच के अध्यक्ष विनोद पाठक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कुमार विपुल के चार वर्षों के सफल न्यायिक कार्यकाल और उनके सरल, मृदुभाषी एवं सौम्य व्यक्तित्व की सराहना की। मंच के सचिव सतीश कुमार मिश्र ने उनके साहित्य और कला के प्रति विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने न्यायिक सेवा के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ...