पटना, अप्रैल 17 -- बिहार कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व से जोड़ने के लिए सृजन साथी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित प्रेसवार्ता में इस डिजिटल ड्राइव की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य लक्ष्य पार्टी के नेतृत्व और सांगठनिक पदों को सीधे जमीनी कार्यकर्ताओं और आम जनता से जोड़ना है। अन्य लोग भी बीपीसीसी एप पर सृजन साथी के रूप में पंजीकरण करा सकेंगे। इसके लिए बिहार का पंजीकृत मतदाता होना चाहिए। Rs.50 रुपये शुल्क लगेगा। वैधता पांच वर्ष होगी। महिला, ओबीसी, ईबीसी, अल्पसंख्यक, एससी-एसटी समेत दिव्यांग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। 50 फीसदी सदस्य 50 वर्ष से कम आयु के होंगे।पार्टी के सभी 53 सांगठनिक जिलों के अध्यक्ष को दो-दो हजार सृजन साथी बनाने होंगे। प्रखंड अध्यक्ष...