सृजन महिला विकास मंच द्वारा कंसल्टेशन वर्कशॉप का आयोजन
चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता सृजन महिला विकास मंच द्वारा बाल अधिकार मंच के सदस्यों के साथ एक दिवसीय कंसल्टेशन वर्कशॉप का रविवार कोआयोजन किया गया। कार्यशाला में सिमीदिरी, पदमपुर एवं गोपीनाथपुर पंचायतों की कुल 50 किशोरियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य किशोरियों की भागीदारी एवं नेतृत्व को मजबूत करने के साथ-साथ किशोरी संसाधन केंद्रों के सशक्त एवं प्रभावी संचालन के लिए उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों और आवश्यक गतिविधियों पर सामूहिक रूप से चर्चा करना था। इस दौरान किशोरियों ने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए तथा किशोरी संसाधन केंद्रों को नियमित, सक्रिय और उपयोगी बनाने के लिए आवश्यक गतिविधियों पर चर्चा की। कार्यशाला में किशोरियों की सहभागिता से किशोरी संसाधन केंद्रों के सशक्त संचालन के लिए एक विस्तृत रोडमैप तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.