हाथरस, मई 10 -- सादाबाद। एकम तेज फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में "सृजनतेज चित्रकला प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक सोच का आकर्षक प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कुल 100 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था, जिनमें से पांच विद्यालयों के 80 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम को जूनियर और सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया। कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए "भारत की बेटी" तथा कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए "हमारा सादाबाद 10 साल बाद" विषय निर्धारित किए गए थे। मुख्य अतिथि एकम तेज फाउंडेशन के संस्थापक तेजवीर सिंह एवं सह-संस्थापक शकील अहमद ...