सूफ़ी-संत सैयद मीरा शाह बाबा के मजार पर लगा मेला
मऊ, जून 18 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित सूफ़ी-संत सैयद मीरा शाह बाबा के मजार पर गुरुवार को मेला का आयोजन किया गया। यहां हर साल गंगा दशहरा स्नान के ठीक बाद लगातार 7 गुरुवार को लगने वाले मेला के क्रम का यह चौथा मेला था। सुबह से ही बड़ी संख्या में जयरीनों के आने का सिलसिला जो शुरू हुआ वह देर शाम तक जारी रहा। कई श्रद्धालु अपनी मुरादे पूरी होने पर गाजे-बाजे के साथ बाबा के दरबार में पहुंचे। बाबा की चौखट पर अपने शीश को झुका अपने एवं अपने परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मजार स्थल के बाहर लगे मेला में महिलाओं एवं बच्चों ने जम कर खरीदारी की। अपने अभिभावकों संग आये बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। बाबा के प्रसाद के रूप में प्रसिद्ध कटहल एवं खजला की भी अच्छी बिक्री हुई। मेला कमेटी के अध्यक्ष सैयद सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.