औरंगाबाद, मई 8 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र के सूही टोले रोहिदास खाप गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवान शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश जी एवं बजरंग बली की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को भव्य शोभायात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ का शुभारंभ होगा। गांव में यज्ञशाला बनाई गई है। समिति अध्यक्ष सुखदेव यादव ने बताया कि आचार्य भरत मिश्र एवं आचार्य राधे कृष्ण पांडेय के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से यज्ञीय अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। आचार्यों के अनुसार 9 मई को शोभायात्रा के बाद मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजन होगा। रविवार को मंडप पूजन, विविध अधिवास एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह भी पढ़ें- भदवर में जलभरी के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 12 मई मंगलवार को देवी-देवताओं की प्रत...