नई दिल्ली, जुलाई 16 -- वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पिता, सरकारी काम और नेतृत्व क्षमता के कारक माने जाते हैं। 16 जुलाई को सूर्य ने राशि बदलकर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। अब सूर्य करीब एक महीने तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, इस दौरान कुछ राशियों को करियर, धन और मान-सम्मान के मामले में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ माना जा रहा है. मेष राशि- मेष राशि के लोगों के लिए यह समय अच्छा रह सकता है। घर-परिवार से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर किसी काम में लंबे समय से रुकावट आ रही थी तो उसमें भी आगे बढ़ने के योग हैं। परिव...