महोबा, फरवरी 17 -- महोबा ,संवाददाता। सूर्य महोत्सव में कलाकारों द्वारा सायं कालीन कार्यक्रमों में शानदार प्रस्तुति दी गई। आनंद कुमार के भजन ने माहौल भक्तिमय किया तो चरण सिंह ने आल्हा गायन के माध्यम से लोगों में वीरता का संचार किया ।झांसी की रविंद्र कुशवाहा द्वारा बधाई नृत्य पेश किया गया । शहर के मोदी ग्राउंड में आयोजित हो रहे सूर्य महोत्सव के साय कालीन कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकार हर्षित सक्सेना व माधुरी डे ने प्रस्तुतियां दीं।इन कलाकारों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। संगीता तिवारी द्वारा गीतों के माध्यम से समां बांधा गया ,जबकि अमर सिंह ने तबला वादन में छाप छोड़ी ।क्रेजी हॉपर्स ने कलाबाजियों से नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, भाजपा जिला...