औरंगाबाद, जनवरी 29 -- कुटुंबा प्रखंड के पिपरा बगाही स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आगामी 21 फरवरी को दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजक सूर्य मंदिर समिति ने बताया कि इस बार भी समारोह की तैयारियां पूरी जोर-शोर से चल रही हैं और निर्धारित तिथि से पहले सभी वर-वधू के जोड़ों का पंजीकरण कर लिया जाएगा। समिति ने बताया कि विवाह के दिन सभी तरह की व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगी, जिसमें वर और वधू पक्ष के लोगों के ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था, टेंट-पंडाल, खाने-पीने की सुविधा और विवाह से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां शामिल हैं। इसके अलावा, समिति अपनी क्षमता के अनुसार वर-वधू और उनके परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं भी दान में देती है। यह दहेज रहित सामूहिक विवाह समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजित होता है और क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.