गढ़वा, अप्रैल 5 -- रमना, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा तालाब छठ घाट परिसर में रविवार को सूर्य मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों और ग्रामीणों ने भगवान सूर्य के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उससे पहले हुई ग्रामीणों की बैठक में सर्वसम्मति से छठ घाट परिसर में भगवान सूर्य का भव्य मंदिर बनाने और उसमें प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर बनने से न केवल छठ पूजा के दौरान दर्शन-पूजन में श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि एक प्रमुख धार्मिक केंद्र के रूप में भी इसकी पहचान बनेगी। मंदिर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर सुदर्शन बियार, महेंद्र प्रस...