मोतिहारी, मई 27 -- रक्सौल, नसं। शहर की धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक ऐतिहासिक सूर्य मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को लेकर सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के पदेन अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की। बैठक में मंदिर परिसर के समग्र विकास, तालाब की सफाई, सौंदर्यीकरण तथा इसे प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि सूर्य मंदिर केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि रक्सौल की सांस्कृतिक पहचान और जनआस्था का केंद्र है। इसकी ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। शीघ्र ही दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाकर जीर्णोद्धार कार्य को धरातल पर उतारा जाएगा। रिपूराज मिल एग्रो प्रा. लिमिटेड के निदेशक रामेश्...