बोकारो, फरवरी 21 -- जरीडीह बाजार, प्रतिनिधि। बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार स्थित दामोदर नाथ मंदिर परिसर में श्री श्री सूर्य नारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को हो गया। अयोध्या तथा बनारस से आए गोपाल पांडे, राघवेंद्र जी, रूपेश पांडे, प्रिंस पांडे व महावीर पांडे के अलावा मंदिर के पुजारी अशोक पांडे, शिवकुमार पांडे, विष्णु पांडे, शांति मिश्रा आदि ने विधि-विधानपूर्वक पूजन अर्चन कराया तथा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बेदी पूजन व महास्नान के बाद प्रतिमा को नवनिर्मित मंदिर में स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद अनुष्ठान की पूर्णाहुति हो गई। आयोजित भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और महाप्रसाद ग्रहण किया। वाराणसी से आए आचार्य गोपाल पांडे ने गुरुवार रात्रि अपने प्रवचन में सूर्य भगवान कथा का...