नई दिल्ली, जून 6 -- जून के महीने में सूर्य अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद करीब एक महीने तक यानी 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को मान-सम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व का कारक माना जाता है। वहीं मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं, जिनका संबंध बुद्धि, बातचीत और व्यापार से माना जाता है। ऐसे में इस गोचर का असर कई राशियों के लोगों के जीवन में दिखाई दे सकता है।आइए जानते हैं, सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभमेष राशि मेष राशि के लोगों के लिए यह समय मेहनत का फल दिलाने वाला साबित हो सकता है। जिन कामों में पिछले कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी करने वालों को अधिकारियों की तरफ से सराहना मिल सकती है।...