गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डाक विभाग की ओर से 11 व 12 मार्च को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लिए अभियान चलाया गया। इसमें मुख्य डाकघर, गोलघर के कर्मचारी योगेश कुमार पटेल ने सर्वाधिक प्रीमियम जमा कर कीर्तिमान स्थापित किया। लक्ष्य से अधिक प्रीमियम जमा कराने पर प्रवर पोस्टमास्टर सूर्य प्रकाश पटेल ने योगेश पटेल को बैकपैक देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...