बुलंदशहर, जनवरी 25 -- पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और हाड़ कंपाने वाली शीतलहर के बीच रविवार को मौसम के मिजाज बदल गया है। सुबह जब आसमान साफ हुआ और सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों के चेहरे खिल उठे। गलन से परेशान लोगों ने छतों और पार्कों में बैठकर गुनगुनी धूप का जमकर आनंद लिया। धूप निकलने से दिन के समय गलन का असर काफी कम रहा जिससे आम जनजीवन को बड़ी राहत मिली। कड़ाके की ठंड के कारण पिछले कुछ समय से लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था। शनिवार को मौसम साफ होते ही बाजारों और सड़कों पर फिर से रौनक लौट आई। धूप खिलने के कारण आवागमन में भी तेजी देखी गई। हालांकि शाम ढलने के बाद एक बार फिर ठंड का अहसास बढ़ गया लेकिन दिन भर खिली धूप ने लोगों को सर्दी से लड़ने की ताकत दी। कई दिन पूर्व हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी ...