जहानाबाद, अगस्त 27 -- जहानाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा को लेकर गुरुवार को डीएम छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। समीक्षा में बैंक स्तर पर 97 पूर्ण और 28 स्वीकृत आवेदन ऋण वितरण के लिए लंबित पाए गए। डीएम ने बैंकों से समन्वय कर शीघ्र ऋण वितरण कराने का निर्देश दिया। विक्रेताओं के स्तर पर 1,985 आवेदन अनुबंध प्रक्रिया के लिए लंबित मिले। डीएम ने विक्रेताओं को निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रिया पूरी करने को कहा। वहीं, प्रतिमाह 300 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने में कनीय अभियंताओं की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। इस पर संबंधित कार्यपालक अभियंता को स्पष्टीकरण लेने और प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने विद्युत विभाग, बैंकों और विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधि...