अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया, संवाददाता गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के एक गांव को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। इस क्रम में जिले के कुल 13 कैंडिडेट विलेज का चयन किया गया। चयनित गांव के बीच प्रतियोगिता के बाद एक मॉडल गांव का चयन किया जाएगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बैठक में संबंधित अधिकारियों को चयनित गांव में सोलर योजनाओं के प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया। ताकि जल्द ही जिले का एक गांव आदर्श सोलर गांव के रूप में पहचान प्राप्त कर सके। साथ ही कुटीर ज्योति योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इसमें शामिल करने का नि...