फरीदाबाद, मार्च 8 -- फरीदाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर रविवार को सेक्टर-28 में जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उददेश्य लोगों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाना। शिविर में अधिकारियों ने लोगों को योजना के लाभ, आवेदन प्रक्रिया और इस योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी इस योजना के तहत करीब एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पात्र उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से करीब 1.10 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। योजना क...