कटिहार, सितम्बर 19 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। विद्युत विभाग की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने और पंजीकरण आवेदन कराने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित यह शिविर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। शिविर में क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं का योजना के लिए पंजीकरण एवं आवेदन कराने में सहयोग किया जा रहा है। विभाग के कर्मियों द्वारा योजना से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया और लाभ के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। यह भी पढ़ें- आजमनगर में सेवा सेतु कैंप कनीय विद्युत अभियंता रजनीश कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को सूर्य घर मुफ्त...