नई दिल्ली, फरवरी 10 -- सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य पर राहु या केतु का ग्रहण लगता है, जिससे सूर्य की शक्ति कमजोर हो जाती है। यह अमावस्या पर होता है। सूर्य ग्रहण के दिन सूर्य और राहु एक ही राशि में होते हैं, जिससे ग्रहण दोष बनता है। इस साल कब लग रहा है सूर्य ग्रहण और किस राशि में लग रहा है। इसके लिए अलावा इस दिन पंचांग के अनुसार क्या स्थिति रहेगी, यहां जानें-क्या 17 फरवरी का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा? आपको बता दें कि इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत खास होगा।इइसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन ग्रहण अमेरिका और इसके नॉर्दन हेमिस्फेयर में दिखाई देगा। यहां भी पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, अधिक जनसंख्या वाले इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाईनहीं देगा। दक्षिणी भागों और अंटार्कटिका में रिंग ऑफ फायर दिखाई देगा। इस दौरान ...