नई दिल्ली, अगस्त 12 -- Surya Grahan 2026: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 12 अगस्त 2026, बुधवार को लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण को लेकर भारत में भी लोगों के बीच काफी उत्सुकता है। खास बात यह है कि ग्रहण का समय भारतीय समय के अनुसार रात में पड़ रहा है। ऐसे में भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। दुनिया के कई हिस्सों में लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख सकेंगे।रात 9 बजे के बाद शुरू होगा सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सूर्य ग्रहण की शुरुआत करीब रात 9 बजकर 4 मिनट पर होगी। इसके बाद ग्रहण अपने चरम की ओर बढ़ेगा। करीब रात 11 बजकर 16 मिनट पर ग्रहण का मध्य माना जा रहा है। हालांकि उस समय भारत में रात होने के कारण यहां से सूर्य ग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा। 13 अगस्त की देर रात 01:28 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त होगा। ग्रहण की पूरी खगो...