प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चिलबिला स्थित हनुमान मंदिर में हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र के शुभारंभ पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। सुबह मंदिर में भक्तों व महिला मंडल की ओर से भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नव वर्ष का स्वागत किया। सुबह से ही भक्तों का दर्शन पूजन शुरू हो गया था। मंदिर समिति के महासचिव रोशनलाल उमरवैश्य ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर हनुमानजी और मां दुर्गा का विधिवत पूजन अर्चन किया। समिति ने सभी भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की थी। भक्तों में मंदिर समिति के अध्यक्ष रामगोपाल, संतोष कुमार, राजू कुमार, सनी, सूरज, आशीष कुमार, सोनू, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, देवानंद, विवेक कुमार, आदर्श कुमार, महिला सत्संग मंडल की मातृ शक्तियों ने सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...