नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Mangal Gochar Singh Rashi 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल गोचर को एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना माना जाता है। जब मंगल सिंह राशि में होता है, तो यह उत्साह, जुनून, आत्मविश्वास और चंचलता जैसे गुण लाता है। 12 नवंबर 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल सूर्य की सिंह राशि में आने वाले हैं। सिंह राशि में मंगल 9 मार्च 2027 तक रहेंगे। सिंह राशि में मंगल गोचर एक पॉवरफुल तालमेल बनाता है। मंगल और सिंह राशि दोनों ही अग्नि तत्व से संबंधित है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि सिंह राशि का स्वामी सूर्य, मंगल के साथ मित्रता का भाव रखता है। मंगल के सिंह गोचर से व्यक्ति को साहस, ऊर्जा और लीडरशिप क्वालिटी प्राप्त होती है। मंगल ग्रह महत्वपूर्ण बदलाव की क्षमता के लिए जाना जाता है। सिंह राशि में मंगल जहां कुछ राशियों के लिए परेशानी का स...