आजमगढ़, मई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। सूरज के तेवर जनपद में दिन-प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। सूय की तपिश से लोगों के शरीर झुलस जा रहे हैं। गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर होते ही सड़क से बाजार तक सन्नाटा पसर जा रहा है। गर्मी से परेशान लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।पांच मई के बाद से सूरज के तेवर दिन-प्रतिदिन तल्ख होते जा रहे हैं। दोपहर बारह बजे तक पारा 39 डिग्री तक पहुंच जाने से हर कोई सूर्य की तपिश से परेशान दिखाई दिये। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल ,तीन दिन राहत के आसार नहीं 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही लू ने हर किसी को बेहाल कर दिया। यह भी पढ़ें- भट्ठी बनी भृगुनगरी, सूनी पड़ीं सड़कें और बाजार यह भी पढ़ें- गु...