फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। नौतपा के तीसरे दिन बुधवार को भीषण गर्मी और लू से जनजीवन बेहाल रहा। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि भोर पहर बूंदाबांदी हुई तो लोगों को लगा कि शायद आज गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी। लेकिन यह सुबह धूप निकलते ही गर्मी और लू का कहर शुरू हो गया। जिससे जनमानस बेहाल नजर आया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और तपिश के कारण दोपहर तक सड़कें तवे की तरह तप रही हैं। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसी आग, तीन दिन आंधी-तूफान की चेतावनी हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। गर्म हवा के कारण कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो र...