मऊ, जून 2 -- मऊ, निज संवाददाता। शहर सहित पूरा जनपदीय क्षेत्र तेज गर्मी एवं उमस की चपेट में है। सूर्य की तपिश के बीच उमसभरी चिपचिपाती गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। दिनभर तीखी धूप के बीच शाम को आसमान में बादलों की आवाजाही से लगा कि मौसम में गर्मी से निजात मिलेगा, लेकिन कुछ ही देर में फिर निकली तीखी धूप के बीच उमस बरकरार रही। सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 और न्यूनतम 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही निकल रही तेज धूप के चलते गर्मी शुरू हो जाती है। वहीं अपना काम जल्दी निपटाकर घर पहुंचने के चलते दोपहर तक सड़कें सुनसान हो जा रही हैं। दिन में तेज धूप रहने के कारण रात का तापमान भी बढ़ जा रहा है। उधर पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रसीले फलों की डिमांड लोगों के बीच बढ़ गई है। जून माह शुरु होने के साथ ही गर्मी भी अपने पूरे लौ में लौट ...