नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य अपनी स्थिति बदलता है तो इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर एक राशि और नक्षत्र में बारी-बारी से सूर्य का गोचर यानी स्थान परिवर्तन होता है। जल्द ही सूर्य ज्योतिष शास्त्र में उच्च माने जाने वाली राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर 14 अप्रैल से होने वाला है। इस राशि में सूर्य 15 मई तक रहेंगे। शास्त्र के हिसाब से इस समय कॉन्फिडेंस और लीडरशिप से जुड़े फैसले काफी अहम होंगे। इस गोचर का असर खास तौर पर प्रोफेशनल लाइफ में ही देखने को मिल सकता है। इस टाइम पीरियड में कई लोग अलग-अलग अनुभव से गुजरेंगे। कुछ लोगों को काम को करने के लिए या फिर लक्ष्य प्राप्ति के लिए नई एनर्जी महसूस होगी तो वहीं कई लोगों को अपने काम के प्रति क्लैरिटी मिलती नजर आएगी।सूर्य गोचर से करियर मे...