नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- ग्रहो में राजा सूर्य का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन शुक्र की राशि तुला में 18 अक्टूबर दिन रविवार को दिन में 10:26 बजे से होगा। तुला राशि में सूर्य 17 नवंबर तक रहकर अपना प्रभाव स्थापित करेंगे । सूर्य जब एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं तब उसे स्थिति को सूर्य की संक्रांति कहा जाता है। सूर्य बुध की राशि कन्या से शुक्र की राशि तुला में प्रवेश करेंगे। तुला राशि में सूर्य नीच राशि के हो जाने के कारण अपने शुभ परिणाम में कमी कर देते हैं। 18 अक्टूबर को सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करेंगे तब राहु का गोचर कुंभ राशि में तथा शनि का गोचर मीन राशि में हो रहा होगा। सूर्य पर राहु की दृष्टि पड़ेगी तथा सूर्य से शनि का षडाष्टक योग बन जाएगा। इस कारण से सूर्य के प्रभाव में काफी कमी दिखाई देगी तथा सूर्य के इस परिवर्तन का प्रत...