नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में जाएंगे। इसी दौरान सूर्य पहले से मीन में मौजूद रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति बनेगी, जिसे ज्योतिष में बुधादित्य योग कहा जाता है। इसे धन और करियर से जोड़कर देखा जाता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक बुध बुद्धि और वाणी के कारक हैं, जबकि सूर्य आत्मविश्वास और पद का। जब ये दोनों एक साथ आते हैं तो असर सीधे कामकाज और कमाई पर दिखता है। इस बार भी कुछ राशियों के लिए यह समय ठीक माना जा रहा है।आइए जानते हैं. बुधादित्य योग से किन राशियों को होगा फायदा- वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है। काम के नए मौके मिल सकते हैं। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें कोई नया रास्ता मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए भी बदलाव के संकेत हैं। कहीं जिम्मेदारी बढ़ सकती है या नई भूमिका...