जहानाबाद, मार्च 25 -- करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंसी प्रखंडों में आस्था और श्रद्धा का महान पर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान के बाद बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ संपन्न हो गया। पर्व के अंतिम दिन तड़के सुबह से ही विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने घाटों पर विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पूरे क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर भक्तिमय वातावरण बना रहा। घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। चार दिनों तक चले इस अनुष्ठान की शुरुआत 'नहाय-खाय' से हुई थी, जिसके ...